Breaking News

BPSC 67th PT Admit Card 2022 : यहाँ जानें कब से डाउनलोड कर सकेंगे BPSC 67वीं पीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

BPSC 67th PT Admit Card 2021 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी करेगा। आयोग अमूमन 10 दिन पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करता है। परीक्षा का आयोजन 7 मई को होगा।

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है।

336x280 MilesWeb

पीटी परीक्षा दो घंटे की होगी, इसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

बीपीएससी 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 802 पदों पर भर्ती की जाएगी। 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या में छह बार इजाफा किया जा चुका है। चयन प्रीलिम्स परीक्षा (पीटी), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से होगा। पीटी परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

BPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए केंद्र बनाये जाएंगे

पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, गोपालगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, सीवान, वैशाली व पश्चिम चंपारण में प्रीलिम्स परीक्षा के केंद्र बनाये जाएंगे।

ऐसे ही ताज़ा खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज एवं ट्विटर पर फ़ॉलो जरूर करें आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है


whatsapp cover

यह भी पढ़े   इंटर और स्नातक पास लड़कियों को अगले सप्ताह मिलेगी कन्या उत्थान योजना की राशि, जाने क्या करना होगा
Share on: